अमरोहा, अप्रैल 7 -- नगर के बैंक्वेट हाल में सोमवार रात आयोजित शादी समारोह के दौरान सात आठ युवक बिन बुलाए दावत खाने पहुंच गए। दुल्हन पक्ष को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की गई तो वह कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद युवकों को बैंक्वेट हॉल के कोने में करीब आधे घंटे तक जबरन बैठाए रखा गया। माफी मांगने के बाद युवकों को जाने दिया गया। युवक घुमंतू जाति से संबंधित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नगर निवासी युवती की बारात नजदीकी कस्बे से आई थी। बारात में खाना चल रहा था। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों को सात आठ युवकों को देखकर कुछ शक हुआ। युवकों से जानकारी की तो वह यह नहीं बता सके कि उन्हें किस पक्ष की ओर से बुलाया गया है। जांच-पड़ताल के दौरान पता लगा कि युवक घुमंतू जाति से संबंधित हैं और पिछले काफी समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.