प्रयागराज, नवम्बर 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में बिना बुकिंग के सामान ले जाने वालों के खिलाफ रेलवे ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को ट्रेन नंबर 12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर, मगध एक्सप्रेस एवं 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज एक्सप्रेस में औचक चेकिंग अभियान चला। इन ट्रेनों में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला एवं मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार की टीम ने प्रयागराज जंक्शन व सूबेदारगंज स्टेशनों के मध्य पोल संख्या 817 के निकट ट्रेनों से उतारकर रेलवे लाइन के किनारे छुपाकर रखा गया 2175 किलोग्राम बिना बुकिंग का सामान पकड़ा। इस सामानों पर रेलवे ने 47182 रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान चेकिंग में छह यात्री ऐसे पकड़े गए जिनके पास टिकट नहीं था। उनसे 2760 रुपये जुर्माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.