नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही 5 मंजिला इमारत की संरचना और उसकी कमजोर नींव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब 40 साल पुरानी इस इमारत में मूल रूप से बीम का मजबूत ढांचा नहीं था और यह पहले दो मंजिला थी। बाद के वर्षों में इमारत पर तीन और मंजिलों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही इस हादसे को लेकर कई और भी बड़े खुलासे हुए हैं। लोगों का कहना है कि बेसमेंट में हर साल ही पानी भरता था।लगातार पानी भरने से दरकी नींव स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भरने और हाल में वहां चल रहे निर्माण कार्य के कारण इमारत की नींव कमजोर होकर खिसक गई, जिसके बाद पूरी इमारत ढह गई।पहले निचले हिस्सों में थीं दुकानें स्थानीय लोगों की माने तो इमारत के निचले हिस्से में पहले दुक...