बिना बिजली आपूर्ति के बिल आने से आक्रोश
सोनभद्र, मई 19 -- डाला। चोपन ब्लाक के कोटा गांव के टोला हड़हाखोली में बगैर बिजली और बिना पोल लगाए करीब दर्जन भर घरों में बिजली मीटर लगा दिए गए है। बिजली विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली बिल लगातार जनरेट भी किए जा रहे है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग की। ग्रामीण शिवकुमारी, सावित्री, नेम कुमारी का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर दीपू शर्मा, शिवकुमारी, सावित्री, नेम कुमारी, सीता देवी, राधा देवी, उर्मिला, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.