कौशाम्बी, दिसम्बर 28 -- सरसवां ब्लॉक के पुनवार गांव में संचालित एक धान क्रय केंद्र इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि इस केंद्र पर न तो बाट-माप की कोई व्यवस्था है और न ही किसानों को तौल की पारदर्शी जानकारी दी जा रही है, इसके बावजूद यहां धान की खरीद जोरों पर की जा रही है। इस स्थिति को लेकर क्षेत्रीय किसानों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यह धान क्रय केंद्र नेफेड संचालित करता है, जहां किसानों से मशीन के जरिये केवल अंगूठा लगवाया जाता है। धान की तौल कहां और किस प्रकार की जाती है तथा खरीदा गया धान कहां रखा किया जाता है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी किसानों को नहीं दी जाती। किसानों के अनुसार यह पूरा खेल इलाके के एक कथित रसूखदार के संरक्षण में चल रहा है। केंद्र के संचालन में उसकी दखलअंदाजी है, लेकिन उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.