नई दिल्ली, मई 12 -- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल का सरप्राइज विजिट किया और वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से नर्सिंग समुदाय के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने नर्सों को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पतालों में केवल दवाइयां ही मरीजों का इलाज नहीं करतीं, बल्कि नर्सों की मुस्कान, संवेदनशीलता और देखभाल मरीजों को मानसिक मजबूती और भरोसा देती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर उपचार करते हैं, लेकिन मरीजों को मां जैसा स्नेह, धैर्य और अपनापन नर्सों से मिलता है। रेखा गुप्ता ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी पूजा है और नर्सें इस भावना को प्रतिदिन अपने कार्यों के माध्यम से जीवंत करती हैं। उन्होंने नर्सि...