फतेहपुर, फरवरी 15 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के एक गांव निवासी युवक की 30 वर्षीय पत्नी शनिवार को अचानक घर से लापता हो गईं। पति के मुताबिक महिला बिना किसी को बताए घर से निकली और देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पड़ोस, रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार को थाना पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.