संभल, अप्रैल 21 -- हमें तो यह भी नहीं बताया था कि चंदौसी जा रहे हैं., अस्पताल में बैठे परिजनों की आंखों में डर, दर्द और हैरानी साफ झलक रही थी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समसपुर अल्लापुर गांव के रहने वाले तीनों दोस्त ललतेश, हिमांशु ठाकुर और ऋतिक शर्मा बिना बताए घर से निकले थे, सिर्फ एक जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए। लेकिन वही जश्न एक भयावह हादसे में बदल गया, जिसने दो लोगों की जान ले ली। बताया गया कि तीनों दोस्त बस से चंदौसी पहुंचे थे और अपने साथी ऋतिक का जन्मदिन मनाने की योजना थी। हंसी-खुशी से शुरू हुआ यह दिन कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया। यह भी पढ़ें- जन्मदिन की खुशी मातम में बदली तेज रफ्तार कार में बैठकर बहजोई की ओर जाते समय हुए हादसे में बाइक सवार और कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.