बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने एक महिला समेत दो गुमशुदा लोगों को तलाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कार्यालय के अनुसार मुंडेरवा थाने पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई हैं। इस संबंध में गत 24 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने सर्च अभियान शुरू किया तो जानकारी मिली कि महिला घर से पंजाब स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली गई थीं। जिसे गुरुवार को सकुशल वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं एक अन्य दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज हुई। पुलिस ने लापता को खलीलाबाद से सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसपी मिथिलेश कुमार मिश्रा और मुरलीधर मिश्रा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...