बिना बताए दुकान का किराया बढ़ाने का आरोप
हापुड़, जून 21 -- नगर के तारगली में स्थित दुकानदारों ने नगर पालिका पर बिना बताए 15 प्रतिशत किराए बढ़ोतरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एडीएम को शिकायती पत्र दिया है। तार गली में दुकान करने वाले दुकानदार देवेंद्र कुमार, रवि शंकर, सुशील, राजू, संजीव कुमार आदि ने बताया कि नगर पालिका की दुकानों को उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये की पगड़ी देकर ली है। उसका किराया 500 रुपये निर्धारित किया गया। लेकिन अब पांच साल बाद ही पालिका 15 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी कर रही है जिसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को पत्र देकर समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.