बिना बताए घर से बाहर जाने पर भड़का पिता, कुल्हाड़ी से तोड़ डाला बेटी का जबड़ा; आईसीयू में भर्ती
दतिया, जून 20 -- दतिया में एक पिता ने अपनी ही बेटी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटी के बिना बताए घर से बाहर जाने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। वहीं आरोपी पिता घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां 24 वर्षीय एक युवती पर उसके पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार युवती अपने पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक युवती के बिना बताए बार-बार घर से बाहर जाने को लेकर पिता और बेटी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान पिता ने गुस्से में आकर बेटी पर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.