रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस के मुताबिक, थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि छह मार्च की सुबह उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। हर जगह तलाशने के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...