नई दिल्ली, मार्च 9 -- गर्मियों का मौसम आते ही घर की महिलाओं को सबसे ज्यादा टेंशन दूध फटने की होने लगती है। बार-बार होने वाली बिजली की कटौती या फ्रिज की सुविधा ना होने पर यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपके लिए भी यह समस्या अकसर गर्मियां शुरू होते ही सिरदर्द का कारण बन जाती है तो ये 5 स्मार्ट किचन हैक्स आपकी मुश्किल को चुटकियों में आसान करने वाले हैं। दूध को सुरक्षित रखने के 5 स्मार्ट तरीके घंटों दूध को बिना फ्रिज के भी सुरक्षित बनाए रख सकते हैं। यह भी पढ़ें- मटके का पानी होगा एकदम ठंडा और साफ, बस पहली बार ऐसे करें तैयार!गर्मियों में दूध फटने से बचाएंगे ये 5 तरीके1. उबालना दूध को बैक्टीरिया से बचाने का सबसे पुराना और असरदार तरीका उसे उबालना है। दूध को केवल एक बार उबालकर न छोड़ें। दूध को फटने से बचने के लिए हर 5-6 घंटे के अंतर पर अच्छ...