लखनऊ, अप्रैल 1 -- अभियान लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राजधानी में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने बुधवार को अभियान के पहले ही दिन बिना फिटनेस चल रहे 13 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। 28 अन्य वाहनों के चालान काटे गए। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा।आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि एआरटीओ और पीटीओ की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान कई स्कूली वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और वैध परमिट के चल रहे थे। कई निजी नंबर प्लेट (प्राइवेट) वाली गाड़ियों को भी स्कूली छात्रों का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। विभाग अब स्कूलों की सूची तैयार कर रहा है, यदि किसी स्कूल से संबद्ध वाहन में खामियां पाई गईं, तो स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।पोर्टल पर दर्ज होगा ब्यौरापरि...