बदायूं, फरवरी 18 -- बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम ने सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान शहर में चेकिंग की। चेकिंग में बिना फिटनेस स्कूली बच्चों का संचालन कर रही वैन को सीज कर दिया। इसके साथ ही तीन ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया। दो- ई रिक्शा के साथ एक लोडर को बिना फिटनेस मिलने पर सीज किया। दो बसों को गलत तरीके से सवारी बैठाने एवं मानकों की अनदेखी करने के अभियोग में चालान किये। एआरटीओ ने बताया कि कुल नौ वाहनों पर कार्रवाई की गई। प्रवर्तन सुपरवाइजर आदेश कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...