फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि किसी भी दशा में बिना फिटनेस के विद्यालय वाहनों का संचालन न हो। चालकों को नेत्र परीक्षण कराएं। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता कार्यक्रम में समाज के लोगो को जोड़ा जाए। यह बातें उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही। डीएम ने कहा कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जिले के प्रवेश पर बड़ा साइनेज बोर्ड लगवाया जाय। हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों में आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप सहित साइनेज लगवाएं, जिससे लोगों को परेशानी न हो सके। उन्होंने विद्यालय वाहनों का फिटनेस जांचने के साथ ही किसी भी दशा में अनफिट विद्यालय वाहनों का संचालन न होने का निर्देश दिया। ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द किए जाएं जिनकी लापरवाही से किसी की मौत हो।...