लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- स्कूल वाहनों की फिटनेस, बीमा सहित सभी व्यवस्था दुरुस्त कर चलाने के लिए लगातार निर्देश के बाद भी स्कूल वाहन संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रवर्तन अधिकारी डा. कौशलेन्द्र ने स्कूली वाहनों की जांच के दौरान बिना फिटनेस मिली दो बसों को सीज कर दिया वहीं आठ के चालान किए गए हैं। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि स्कूल वाहनों की जांच को अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार बेसिक शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग दोनों मिलकर अभियान चला रहे हैं। मुख्यालय द्वारा प्रतिदिन अपडेट भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि चिल्ड्रेन्स एकेडमी गोला और लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर की दो गाड़ियां बिना फिटनेस मिली। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रबंधन को दूरभाष से सूचित किया गया कि यह गलती दोहराई गई तो विद्यालय को काली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.