कौशाम्बी, अगस्त 21 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को एनआईसी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में 130 विद्यालयों में कुल 481 वाहन संचालित हैं। इनमें 16 वाहन बिना फिटनेस के पाए गए हैं। संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस निर्गत किए गए हैं। इस पर डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के कोई भी विद्यालय वाहन सड़क पर संचालित न होने पाए। ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाए।...