बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई
बांदा, जून 30 -- बांदा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा एक से 15 जुलाई तक 'मिशन: सेफ फ्यूचर' अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ श्यामलाल ने बताया कि स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस और परमिट सुनिश्चित करना तथा विद्यालयी परिवहन सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराना है। इस अवधि में बिना फिटनेस और बिना वैध परमिट के संचालित होने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने ऐसे वाहनों के संबंध में पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं, लेकिन अब तक 18 विद्यालयों ने अपने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि 7 जुलाई तक अपने सभी वाहनों की फिटनेस और अन्य आवश्यक मानकों को पूरा कर लें। यह भी पढ़ें- बच्चों की सुरक्षा को मिशन सेफ फ्यूचर अभियान सात से इसके बाद ही वाहनों का संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.