बुलंदशहर, अगस्त 29 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने टीम के साथ जनपद में संचालित स्कूल बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। विभागीय कार्रवाई से नियम-कानूनों की अनदेखी कर बसें चला रहे संचालकों में खलबली रही। अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने सड़कों पर दौड़ रही कुल 31 स्कूल बसों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों को परखा। निरीक्षण के दौरान कई बसें बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट के ही बच्चों को ले जाते हुई मिलीं। सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर टीम ने छह बसों का चालान किया, जबकि मानकों का उल्लंघन करने वाली तीन बसों को सीज कर संबंधित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी स्कूल बस ...