नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एक ओर जहां बाहरी वाहनों पर सख्ती की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में ही ग्रामीण सेवा में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं जिनका प्रदूषण और फिटनेस टेस्ट में पास हो पाना संभव नहीं है। ये वाहन प्रदूषण मानकों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। आयु पूरी कर चुके ये वाहन बेरोकटोक रोजाना सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद यातायात पुलिस और आरटीओ की प्रवर्तन विभाग की टीम इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। बीते साल दिल्ली सरकार ने इन वाहनों को बदलने के लिए योजना शुरू की थी। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने वालों को ई-वाहनों का तत्काल पंजीकरण कराने की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद ग्रामीण सेवा के इन वाहनों को नहीं बदला जा रहा है। नंबर प्लेट आधी-अधूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.