नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 381 ऑटो में सफर खतरनाक है। परिवहन विभाग के अनुसार इन ऑटो की फिटनेस खत्म है और चालकों ने इसका नवीनीकरण नहीं कराया है। बिना फिटनेस जांच दौड़ते पकड़े जाने पर ऑटो को सीज किया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 17670 ऑटो पंजीकृत हैं। सभी सीएनजी से चलने वाले ऑटो हैं। परिवहन विभाग के अनुसार इनमें से 381 ऑटो की फिटनेस खत्म है। फिटनेस जांच न होने के कारण सड़क पर दौड़ते समय ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में इसमें बैठी सवारियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि ऑटो की फिटनेस जांच के लिए उनके मालिकों को नोटिस भी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस जांच बहुत जरूरी है। जिन वाहनों की फिटनेस जांच नहीं है और यदि उन्हें सड़क पर चलाया जा रहा है तो यह गलत है।...