बिजनौर, मार्च 26 -- बिजनौर। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं रोड मार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य सड़क से संबंधित अधिकारी दुर्घटना सम्भावित क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.