देवरिया, जून 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। बिना फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को भी उर्वरक मिलेगा। किसानों की खतौनी में दर्ज रकबे के अनुसार उर्वरक दिया जायेगा। किसानों की समस्याओं को देख कृषि विभाग ने उर्वरक वितरण में संशोधन किया है। खरीफ में फसलों की बुवाई के साथ फास्फेटिक और यूरिया की डिमांड बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- खरीफ में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों का आच्छादन होगाखरीफ फसलों की बुवाई खरीफ सीजन में जिले में 136205 हेक्टेयर में धान की बुवाई की जायेगी। इसके लिए किसान नर्सरी तैयार करने में जुट गये हैं। इसके अलावा मोटे अनाज में मक्का तथा दलहनी, तिलहनी फसकी की भी खेती होगी। सीधे धान की बुवाई शुरू हो गयी हैं, जबकि कुछ जगहों पर पंपसेट से पानी चलाकर धान की रोपाई भी होने लगी है। किसान मोटे अनाज व दलहनी, तिलहनी फसलों की बुवाई भी...