जौनपुर, अप्रैल 12 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार को मड़ियाहूं क्षेत्र के जमालापुर में स्थित जन सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री के काम को देखा और कर्मचारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी होगी। आगे सभी कृषि योजनाएं इसी से जुड़ी रहेंगी। किसानों से कहा कि वे अपने गांव में लगने वाले कैंप में जाकर या लेखपाल से मिलकर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करा लें। अगर खतौनी और आधार में कोई गलती है तो उसे भी राजस्व टीम ठीक कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधान, पंचायत सहायकों और जनप्रतिनिधियों से इस काम में सहयोग करने को कहा, ताकि कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान ...