भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए शासन से संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिलेगा। विशेष कैंप लगाकर शेष किसानों का फार्मर रजिस्ट्री प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। डीएम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 66 हजार 267 कृषकों के सापेक्ष अब तक एक लाख 54 हजार 109 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। जबकि शेष 12 हजार158 किसानों का पंजीकरण अभी शेष है। इनमें से आठ हजार 227 कृषकों की खतौनी में त्रुटि होने के कारण पंजीकरण लंबित है, जिसे शीघ्र सुधार कर पूर्ण कराया जाए। शासन के निर्देशानुसार छह से 15 अप्रैल तक किसान फार्मर रजिस्ट्री को विशेष कैंप लगाया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.