अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। किसानों को सरकारी योजनाओं में लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि अब कृषि व संबद्ध विभागों की सभी लाभार्थी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास किसान पहचान पत्र होगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि 6 से 15 अप्रैल तक चल रहे विशेष अभियान में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत किसानों के फार्मर आईडी तैयार कराए जाएं। डीएम ने बताया कि भारत सरकार की ऐग्रीस्टैक योजना के तहत प्रदेश में अब तक लगभग 75 प्रतिशत किसानों के पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। शेष किसानों को भी शीघ्र इस व्यवस्था से जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। बताया कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.