हापुड़, अप्रैल 24 -- सरकार ने किसानों के लिए गेहूं विक्रय करने में रोड़ा बन रही फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। किसान अब फार्मर रजिस्ट्री के बिना ही अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। क्षेत्र में अभी बड़ी संख्या में किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं हो सकी है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए अधिकारियों के द्वारा जागरुक किया जा रहा है। वहीं 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद में जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई थी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बिना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण के किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे थे। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद केंद्रों पर नई व्यवस्था : अब मौके पर ही बनेगी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ऐसे में सरकार ने किसानों को राहत...