बिना फार्मर आईडी खाद वितरण पर लाइसेंस निलंबित
सोनभद्र, अगस्त 21 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार और अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के बड़गांव-बनौरा क्षेत्र में उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरकों की गुणवत्ता जांच के लिए अलग-अलग चार ब्रांड के नमूने लिए गए। पटेल खाद भंडार बड़गांव तरांव प्रो. सुरेश कुमार और पटेल खाद भंडार बनौरा में नियमानुसार उर्वरक का वितरण होता पाया गया। वहीं विशाल केशरी खाद भंडार बड़गांव के प्रोपराइटर विशाल केशरी की तरफ से बिना फार्मर आईडी के उर्वरक वितरण किया जाना पाया गया। साथ ही स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर भी अपूर्ण मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए उर्वरक प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और प्रतिष्ठान से उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.