किशनगंज, मई 12 -- किशनगंज। सभी रैयतधारी किसानों का फार्मर आईडी बनाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में इसी फार्मर आईडी के आधार पर खाद-बीज सहित क़ृषि योजनाओं का लाभ मिलेगा। कृषि विभाग द्वारा किशनगंज जिले के सभी पंचायतों में 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के सभी रैयतधारी किसानों का फार्मर आईडी बनाना है, ताकि उन्हें भविष्य में कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा मंगलवार को पोठिया प्रखण्ड के भोटाथाना में इस शिविर की शुरुआत की गयी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 12 से 30 जून तक विशेष अभियानफार्मर आईडी के लाभ डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को फार...