रायबरेली, अप्रैल 12 -- खाद्य एवं रसद विभाग के कमिश्नर के आदेश पर व्यवस्था लागू बिना फार्मर आईडी किसानों को योजनाओं का लाभ भी नहींमहाराजगंज संवाददाता। राज्य सरकार ने किसानों से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं में किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) को अनिवार्य कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अब कोई भी किसान बिना फार्मर आईडी के गेहूं की बिक्री नहीं कर सकेगा। साथ ही, ऐसे किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी पर खाद और बीज भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।यह निर्देश उत्तर प्रदेश के खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त द्वारा जारी किए गए हैं, जिन्हें जिलाधिकारियों और किसानों से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (विपणन शाखा) रोहित द्विवेदी ने बताया कि 8 अप्रैल को आदेश प्राप्त होने के बाद 9 अप्रैल से ही बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.