बांका, मार्च 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार तड़के सुबह शहर के जगतपुर स्थित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग की घटना ने जिलेवासियों की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना में हॉस्टल में रह रहे छह बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि समय रहते सभी बच्चों को निकाल कर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना ने जिले में संचालित प्राइवेट स्कूलों और हॉस्टलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर कई प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिलेभर में अधिकांश प्राइवेट विद्यालय और उनके हॉस्टल बिना फायर सेफ्टी लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं।विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिलेभर में संचालित निजी विद्यालयों में से केवल करीब 10 विद्यालय ही ऐसे हैं जिनके पास फायर सेफ्टी लाइसेंस उपलब्ध है। यानी लगभग 90 प्रतिशत विद्यालयों के पास अभी तक यह जरूरी लाइसेंस नहीं है...