मैनपुरी, जून 27 -- नगर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल पर पुलिस और बाल संरक्षण इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल में विभिन्न नियमों के पालन एवं अन्य पहलुओं की जांच की गई। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद जिलेभर में होटल, कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की विशेष जांच कराई जा रही है। अभियान में सभी एसडीएम, क्षेत्रीय पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीमें शामिल हैं। अब तक जिले में 116 प्रतिष्ठानों का चिन्हांकन किया गया है। जिनमें से 12 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- बिना फायर सिस्टम चलने वाले प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध स...