नई दिल्ली, जुलाई 15 -- किचन ऐसी जगह है जहां पर दिनभर खाना बनता है, सब्जियां और बर्तन धुलते रहते हैं। किचन सिंक में पानी के साथ कचरा भी जाने-अनजाने में चला जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग कचरे को हटा देते हैं लेकिन महीन कण या तैलीय चीजें पाइप में पहुंच जाती हैं, जिसकी वजह से सिंक का पाइप जाम हो जाता है। जाम होने पर शुरू में पता नहीं चलता जब सिंक से गंदी बदबू आने लगती है, तब हम फौरन प्लबंर को कॉल करते हैं। अगर आपके किचन का सिंक पाइप अक्सर जाम हो जाता है, तो अब प्लंबर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बल्कि किचन में रखी 3 चीजों की मदद से आप इसे साफ कर सकते हैं और बदबू भी दूर हो जाएगी।भरा हुआ सिंक खाली करें सबसे पहले सिंक में भरा गंदा पानी निकाल दें। अगर पानी अंदर नहीं जा रहा है, तो किसी मग से बाहर की ओर फेंक दें। जब तक सिंक पूरी तरह से पानी ...