सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में बिना प्रस्वीकृति के संचालित निजी स्कूल शिक्षा विभाग की रडार पर हैं। बताते हैं कि जिला शिक्षा कार्यालय ने सीवान सदर प्रखंड समेत सभी बीईओ को एक सप्ताह के अंदर ई-संवर्धन पोर्टल पर आवेदन करने वाले निजी स्कूलों की जांच करते हुए डीईओ कार्यालय को इस संदर्भ में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस संदर्भ में सभी बीईओ को पत्र जारी करते हुए बिना प्रस्वीकृति प्राप्त संचालित हो रहे निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव व प्राथमिक शिक्ष के निदेशक के पत्र का उल्लेख किया है, जहां बिना प्रस्वीकृति प्राप्त किए निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था, बावजूद बी...