बिना प्रवेश परीक्षा आईआईटी में दाखिला ले सकेंगे एनआईटी के छात्र
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) जमशेदपुर के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत आईआईटी दिल्ली ने राष्ट्रीय अकादमिक और अनुसंधान सहयोग नेटवर्क शुरू करने की घोषणा की है। इस नेटवर्क में एनआईटी जमशेदपुर के साथ साथ देश के कुल 18 एनआईटी को शामिल किया गया है। इस साझेदारी का सबसे बड़ा आकर्षण अर्ली एडमिशन योजना है। इसके तहत एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक में उच्च प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र बिना गेट या किसी अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा को पास किए सीधे आईआईटी दिल्ली में एमटेक और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकेंगे। यह विशेष व्यवस्था उन असाधारण प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है, जो अपनी अकादमिक और अनुसंधान उत्कृष्टता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.