बाराबंकी, मार्च 29 -- निन्दूरा। मनरेगा योजना के अंतर्गत क्षेत्र में लाखों की लागत से बनाए गए अन्नपूर्णा भवन अधिकारियों की उदासीनता के चलते भवन बंद पड़े हैं और देखरेख के अभाव में जर्जर भी हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब खाद्यान्न अन्नपूर्णा भवन पर वितरण नहीं होना है तो सरकार के लाखों रुपए क्यों बर्बाद किए गए राशन वितरण शुरू न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें आज भी कोटेदार के दरवाजे ही खाद्यान्न लेने जाना पड़ रहा है। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्सी बहरौली, खिझना, सैंदर, मोहसण्ड, घुघंटेर व मोहलिया गांवों में ग्रामीणों को सरकारी जगह पर खाद्यान्न मिलने के उद्देश्य से लाखों रुपए की लागत से बनाए गए अन्नपूर्णा भवन आज भी अपने उद्देश्य से भटके हुए नजर आ रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा हुए कई मह...