बाराबंकी, अप्रैल 21 -- सआदतगंज। ग्रामीण क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने और कूड़े से खाद तैयार करने के सरकारी दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बने कचरा प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) दुर्दशा के शिकार हैं। रख रखाव के अभाव में ये भवन बिना प्रयोग के ही जर्जर हो रहे हैं, जबकि गांवों का कचरा आज भी सड़कों पर ही सड़ रहा है। ब्लाक सिरौलीगौसपुर के औरेला में बना कूड़ा केन्द्र उपयोग होने से पहले ही जर्जर होने लगा है। गुणवत्ता को दरकिनार कर बनाए गए उक्त कूड़ा केन्द्र में अंदर की दीवारों व प्लास्टर में दरार नजर आने लगी है। टीन शेड भी धीरे-धीरे उखड़ रही है, अनदेखी के कारण उसके अंदर बड़ी-बड़ी घास व झाड़ियां उग आई हैं। जबकि गांव में इधर-उधर कूड़ा फेंका जा रहा है। कुछ यही हाल अनूपगंज-दरबेशपुर मार्ग पर मोहम्मदपुर बाहूं ग्राम पंचायत ...