बुलंदशहर, जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति में कड़ाई बरतते हुए ऐसे कॉलेजों को केंद्र न बनाया जाए जिनमें प्रयोगशालाएं नहीं हैं। विज्ञान व अन्य प्रयोगात्मक विषयों की पढ़ाई और प्रैक्टिकल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। परीक्षा केंद्रों के गठन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले विभाग द्वारा जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परख रहा है। इसके लिए विशेष जांच टीमें लगातार स्कूलों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं।

जांच टीमों की भूमिका टीमें मुख्य रूप से विद्यालयों में प्रय...