बिना प्रदूषण अनुमति चल रहा था ईंट-भट्ठा, बंदी आदेश
मऊ, मई 16 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ ने सदर तहसील क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर स्थित मेसर्स राम प्यारे राय ईंट भट्ठा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल संचालन बंद करने का निर्देश जारी किया है। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता तत्नेश कुमार राय ने ईंट-भट्ठे के संचालन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया कि ईंट-भट्ठे की जल एवं वायु सहमति 31 जुलाई 2025 तक ही वैध थी, जिसके बाद बिना नवीनीकरण के भट्ठे का संचालन जारी रखा गया। यह भी पढ़ें- साहब! स्कूल के पास संचालित हो रहा ईंट भट्ठा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 तथा वायु (प्रदूषण नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.