रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ग्राम महेशपुर में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने से रोकने पर परिजनों और पीआरडी जवानों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में पुलिस ने शव को घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, ग्राम महेशपुर निवासी 18 वर्षीय राधा पुत्री रामावतार का शव बुधवार दोपहर घर के एक कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी जवानों ने शव को अस्थायी मोर्चरी में रख...