बिना पोल के लटक रहे बिजली के तार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय से सटे बिजलीपुर क्षेत्र में बौद्ध परिपथ के किनारे बसे नए मकानों में बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन अब तक विद्युत पोल नहीं लगाए गए हैं। विभाग की ओर से बांस-बल्ली के सहारे दूर से तार खींचकर घरों तक बिजली पहुंचाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं और आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीण प्रेमचंद मिश्र ने बताया कि बीते दिनों सप्लाई के दौरान एक केबल टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे करंट फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- बौद्ध परिपथ पर लटकते बिजली के तारों से हादसे का खतरा काफी देर बाद विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बंद कराई जा सकी। इस दौरान कई जानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.