वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। कोनिया में 70 वर्षीय वृद्धा श्यामरथी देवी के मकान रजिस्ट्री कराई। उसके लिए रकम भी नहीं दी। बाद में उसी मकान पर बैंक से लोन लेकर घर खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। मामले में डीसीपी काशी के आदेश पर शनिवार को आदमपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। श्यामरथी के पति श्याम लाल का निधन हो चुका है। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के विजय राजभर ने उनके मकान का सौदा 13 लाख में धोबी घाट कोनिया निवासी राजन अग्निहोत्री से तय कर लिया। 23 मार्च 2021 को तीन चेक दिखाकर मकान की रजिस्ट्री करवा ली गई और कहा गया कि चेक तत्काल कैश हो जाएंगे। पीड़िता के अनुसार तीनों चेकों से आज तक एक रुपया नहीं मिला। इस बीच मकान पर आरोपियों ने लोन भी ले लिया। बैंक से आई नोटिस के बाद जानकारी हुई। आदमपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।...