कटिहार, मार्च 6 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही प्रखंड के मोहनपुर गांव में अपने मायके आयी एक महिला ने बिना पैर वाले बच्चों को जन्म दिया। जिससे पूरे परिक्षेत्र में सनसनी फैल गई और उसे देखने के लिए लोगों की भी इकट्ठे होने लगा। बच्चे का पिता बंगाल के रंगापुर के रहकर जीवन यापन करता है। बच्चें की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व उनका प्रसव मोहनपुर अपने घर में हुआ था। विचित्र बच्चे के जन्म लेने के बाद वे मनसाही प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंची जहां डॉक्टर ने आवश्यक दवा और सुझाव देने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। बच्चे के दो हाथ है मगर दोनों में मात्र चार-चार अंगुली है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...