नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- बीएमडब्ल्यू मोटरराड अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में लगातार नए डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। कंपनी CE 02 और CE 04 जैसे मॉडल पहले ही पेश कर चुकी है। अब कंपनी का एक और खास इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चर्चा में है। इसका नाम BMW Vision CE हो सकता है। यह अपने आप बैलेंस बना सकता है। यानी गाड़ी रुकने पर भी राइडर को पैर जमीन पर रखने की जरूरत नहीं होगी। खास बात यह है कि BMW Vision CE का डिजाइन पेटेंट भारत में भी कराया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।खुद बैलेंस बनाएगा टू-व्हीलर बीएमडब्ल्यू Vision CE की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्फ-बैलेंसिंग सिस्टम है। यह सिस्टम गाड़ी को अपने आप सीधा रख सकता है। इसके लिए राइडर को पैर नीचे रखने या अलग से स्टैंड लगाने की जरूरत नहीं होगी। माना जा रहा ह...