धनबाद, सितम्बर 1 -- वर्ष 2027 में मैट्रिक, इंटर, मदरसा व मध्यमा परीक्षा देनेवाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म में अब पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) भी भरना होगा। बिना पेन व यू डायस कोड के फॉर्म नहीं भर पाएंगे। डुप्लीकेट छात्रों का रजिस्ट्रेशन रोकने व छात्रों के आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सभी स्कूलों व जिलों को नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि मैट्रिक इंटर, मध्यमा, मदरसा (वस्तानियां, फौकानिया व मौलवी) परीक्षा 2027 से पंजीयन/ परीक्षा फॉर्म भरने में पेन नंबर व यू डायस कोड अनिवार्य होगा। इसके बिना रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म भरने का काम नहीं किया जा सकेगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इससे संबंधित निर्देश जैक को भेजा है। उसके बाद जैक की ओर से यह आदेश स्कूलों के लिए जारी...