बरेली, नवम्बर 24 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीगंज विद्युत उपकेंद्र के कई फीडरों से सोमवार को बिना सूचना सात घंटे बिजली कटौती हुई। सात घंटे बाद आई बिजली के बाद ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सुबह से हुई बिजली कटौती के कारण लोंगो की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बिना पूर्व सूचना के गायब बिजली का कारण जानने के लिए उपभोक्ताओं ने फोन किया, लेकिन हेल्पडेस्क से भी सही जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान अधिकारी बोले की आरडीएसएस के तहत काम चल रहा है, इस वजह से शटडाउन लेना पड़ा। सोमवार को आरडीएसएस कंपनी बंच केबल डालने का काम कर रही थी। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लोहिया विहार, स्लीपर रोड, सीबीगंज समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही। शासनादेश के तहत अगर विद्युत कटौती होनी है तो 24 से 48 घंटे पहले जनता को इसकी सूचना देनी होती है, लेकिन सीबीगंज उपकेंद्...