राजन शर्मा, अप्रैल 28 -- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सोमवार देर रात सिर्फ फोन इस्तेमाल करने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची मालवीय नगर थाना पुलिस ने मृतक 30 वर्षीय शत्रुघ्न के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मालवीय नगर थाना पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस उपायुक्त अंनत मित्तल ने बताया कि मृतक शत्रुघ्न मालवीय नगर के बेगमपुर इलाके में रहकर मजदूरी करता था। जबकि वह मूल रूप से बिहार के नालंदा के रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने...