बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रुड़की में नहीं चलेंगे ई रिक्शा
देहरादून, जून 24 -- रुड़की। शहर में अब बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ई रिक्शा नहीं चला सकेंगे। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और एआरटीओ प्रवर्तन केके पलड़िया के नेतृत्व में तहसील के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ई रिक्शा चालकों के लाइसेंस एवं अन्य कागजात जांच किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी को निर्देश दिए गए है कि वह जहां का निवासी है वहां से पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर लाए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इनके रूट भी तय किए जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.