रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- आनंद पांडे, पंतनगर। संजय कॉलोनी और मस्जिद कॉलोनी में बेदखली नोटिस जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ गुरुवार को मौके पर पहुंचे और आमसभा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि बिना पुनर्वास के किसी भी परिवार को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो एयरपोर्ट के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। विधायक बेहड़ ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों से यहां अपना आशियाना बनाया है, उन्हें अचानक बेघर करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कॉलोनियों को नियमित करने के वादे किए गए, लेकिन अब नोटिस देकर लोगों को डराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एक एकड़ भूमि पर बने 21 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने से पहले प्रभावित परिवारों क...